Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat News77th Republic Day Celebrations in Baghpat Schools with Cultural Programs and Honors
गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
संक्षेप:
Bagpat News - बागपत जिले के शिक्षण संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ-साथ बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न स्कूलों में गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया गया।
Jan 27, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
बागपत। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेधावियों को सम्मानित किया गया। शहर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया एवं सलामी दी। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कृष्णपाल सिंह चेयरमैन, सुनील चौहान और प्रधानाचार्य अमित चौहान ने ध्वजारोहण किया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रमोद पंवार ने ध्वजारोहन किया। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के अनुराग शर्मा आदि ने ध्वजारोहण किया।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस की रही धूम
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह व प्रबंधक हर्षित जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जेपी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शरण शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, उप प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने ध्वजारोहण किया। दून पब्लिक स्कूल में निर्देशक प्रशांत जैन, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आदर्श बाल शिक्षा सदन में प्रधानाचार्य शारदा पवार ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लॉर्ड महावीरा अकैडमी में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह दांगी ने ध्वज फहराया। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस का विस्तृत महत्व बताया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
इन स्कूलों में भी हुआ कार्यक्रम
बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में विवि के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। दिगम्बर जैन कॉलेज में प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्या डॉ ममता जैसियान द्वारा झंडारोहण किया गया। मार्च पास्ट के बाद छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज में प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्या डॉ प्रवित्रा खत्री ने ध्वजारोहण किया। दिगम्बर जैन पॉलीटेक्निक में समिति के पदाधिकारियों व प्रधानाचार्य डॉ अजय त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके अलावा गायत्री देवी कॉलेज, 74यूपी बटालियन एनसीसी शिविर, बड़ौत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्री साईं महाविद्यालय, कालन्दी कॉलेज समेत अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं में भी झंडारोहण किया।
खेकडा के स्कूलों में रही गणतंत्र दिवस की धूम
खेकडा। गांधी कॉलेज में प्रबंधक डा. संदीप शाह, जैन कालेज में डा. प्रशांत जैन, विद्या निकेतन गल्र्स इंटर कालेज मे प्रबंधक विनोद गुप्ता, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या कृष्णा रानी, गुरूकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेन्द्र धामा, देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सोनू यादव, जेपी एकेडमी में प्रबंधक विकास धामा, अर्वाचीन इंटर कालेज में प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या कोमल शर्मा, होली चाइल्ड एकेडमी में प्रबंधक प्रिंस धामा, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद में प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, एमएम डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. सुनील तोमर, लख्मीचंद पटवारी कालेज में प्रबंधक मुकेश जैन, विद्याभवन स्कूल में प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, श्वादवाद जैन एकेडमी बडागांव में त्रिलोक चंद जैन, खेकडा पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजकमल धामा, साधन सहकारी समिति कार्यालय पर ब्रहमपाल सिंह सभासद, खेकडा युवक मंच कार्यालय पर अध्यक्ष अनुज कौशिक ने ध्वजा रोहण किया।
चौगामा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
दाहा। चौगामा क्षेत्र में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के सनबीम पब्लिक दोघट राम पब्लिक स्कूल दोघट, सनब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टीकरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोघट व टीकरी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज दाहा, नेताजी सुभाषचंद्र बोष मैमोरियल इंटर कॉलेज तमेलागढ़ी, चौ अजब सिंह मैमोरियल पब्लिक टीकरी, सरस्वती शिक्षा सदन इदरीशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर आजमपुर मुलसम, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, सनवेज पब्लिक स्कूल बामनौली आदि में ध्वजारोहण हुआ। बच्चों ने नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर दीपेश जैन, विपिन पंवार, शुशील तोमर, सत्यनारायण शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अमित, कमल पंवार, रुकमपाल सिंह, ब्रह्मचारी अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में निदेशक डॉ अनिल आर्य, प्रधानाचार्य पवन त्यागी, मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज व चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालीखेड़ा में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सर्व हितकारी इंटर कालेज बिनौली में प्रबंधक कृष्णपाल धामा, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा मे प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में प्रधानाचार्य मनीषा मिश्रा, मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ में प्रबंधक विनोद गिरी, संस्कृत महाविधालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा में प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, ओबीएस हायर सेकेंड्री स्कूल बरनावा मे प्रबंधक चेतन तोमर, न्यू एरा वल्र्ड स्कूल बिनौली में चेयरमैन यतेश चौधरी, अभिषेक कटारिया मैमोरियल पब्लिक स्कूल नंगला रवा में प्रबंधक दीपक कुमार, इस्लामिया मदरसे बरनावा में जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी ने ध्वजारोहण किया गया।
गणतंत्र दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमीनगर सराय। चिल्ड्रंस एकेडमी में अर्जुन शर्मा ने झंडारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें वे देशभक्ति के नारे लगाते रहे। शीलचंद इंटर कॉलेज, जनता स्कूल, नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सेंट जेवियर वल्र्ड स्कूल में प्रबन्धक परविंदर धामा ने झंडारोहण कर छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सिंघावली अहीर स्थित दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य डॉ. रुचि शर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया।
छपरौली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
छपरौली। राजकीय महाविद्यालय में डा. प्रतीत ने झण्डारोहण किया। एम एजूकेशन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जितेन्द्र कुमार आर्य द्वारा, केटी पब्लिक स्कूल लूम्ब में सोनू चौहान द्वारा, संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा में प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा द्वारा, विजिडम पब्लिक स्कूल छपरौली में प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार सरोहा द्वारा झण्डारोहण किया गया। इसके अलावा सभी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




