ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपत दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल

दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल

क्षेत्र के मार्गो पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल महिला व एक अन्य को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है।पहली सड़क दुर्घटना गुरुवार की देरशाम बड़ागांव पुलिस...

 दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 27 Oct 2017 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के मार्गो पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल महिला व एक अन्य को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

पहली सड़क दुर्घटना गुरुवार की देरशाम बड़ागांव पुलिस चौकी के पास हुई। बड़ागांव का किसान उमेश त्यागी ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत से वापस घर लौट रहा था। ट्राली में मजदूर दिलशाद और सत्तो देवी बैठी हुई थी। जैसे ही ट्रैक्टर बड़ागांव पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तो पीछे से आए टैम्पो ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में बैठे मजदूर दिलशाद और सत्तो देवी गम्भीर रूप में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। दूसरी सड़क दुर्घटना शुक्रवार की सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास हुई। सोनीपत के रहने वाले रविन्द्र, मुकेश, राजू और आशीष कार से मंडौला गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हसनपुर मसूरी गांव के पास पहुंची, तो अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए लोनी ले जाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें