ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपत5 जगह-5 रिपोर्टर: बड़ौत में हरेक चौराहे पर नाकेबंदी, पुलिस की सख्ती

5 जगह-5 रिपोर्टर: बड़ौत में हरेक चौराहे पर नाकेबंदी, पुलिस की सख्ती

एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने शहर में सख्ती बढ़ा दी...

5 जगह-5 रिपोर्टर:  बड़ौत में हरेक चौराहे पर नाकेबंदी, पुलिस की सख्ती
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 09 May 2020 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने शहर में सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमण को देखते हए शहर के सभी चौराहों को बेरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। इस दौरान चेकिंग करते हुए किसी को भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिधर देखो हरेक ओर सन्नाटा पसरा नजर आता है।

सुबह 10.00 बजे दिल्ली बस स्टैंड

नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर शनिवार को पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने बिना वजह घुमने वाले वाहन चालकों को वापस लौटा दिया। नगर के अंदर किसी को घुसने की अनुमति नहीं दी गई। आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को रोक दिया गया। पुलिस,प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के वाहनों के अलावा किसी को नगर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।

मध्यान्ह 11.00 बजे मुख्य शिकायत केन्द्र चौराहा

इस चौराहे से सीधा रास्ता बड़ौली रोड पर जाता है। इस चौरहे को पूरी तरह सील कर रखा है। बड़ौली रोड के आसपास के इलाकों में करीब एक किलोमीटर तक जरुरत के सामान की दुकानों को भी खुलने की अनुमति नहीं दी गई। बिना मास्क लगाए बाजारों में निकले लोगों को पुलिस ने हड़काया। कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने सरकुलर रोड पर तीराहे को भी सील कर दिया। पुलिस ने सुबह के समय दी जाने वाली छूट को बंद कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सड़कें सुनसान हो गई।

दोपहर 12.00 बजेफूंसवाली मस्जिद

पुलिस ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों क ई चालान काटे और कई वाहनो को सीज कर दिया। बैरिकेडिंग लगाकर पूरी सड़क को रोक दिया गया। पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी लगा दिए गए। बाजार में सफाई कर्मी,स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस कर्मियो के अलावा किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं थी। दाए-बाए से लोग निकल कर वहां पहुंच गए तो उन्हें वापस लौटा दिया गया।

दोपहर 12.00 बजे सुभाष नगर कालोनी

सुभाष नगर कालोनी में एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे हॉटस्पॉट बना दिया गया,जिस गली में कोरोना पॉजिटिव मिले। उसे बल्ली लगाकर बंद कर दिया। वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया। किसी को गली के अंदर या बाहर आने की अनुमति नही है। स्वस्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। आसपास की गलियों को लोगों ने खुद ही बल्ली लगाकर बंद कर दिया। होम क्वांरटाइन किए लोगों के घरों तक जरुरत का सामान पहुंचाया जा रहा था।

दोपहर 1.00 बजे संजय मूर्ति

पुलिस की सख्ती के चलते नगर का अति व्यस्तम बाजार संजय मूर्ति शनिवार को सूनसान पड़ा रहा। बावली रोड की तरफ से आने वाली रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। पुलिस के वाहनों के अलावा बाजार में कोई अन्य दिखाई नहीं दिया। मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रहे लोगों के अलावा किसी को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। कई वाहनों के चालान काटे गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें