ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान है 'स्वर्ण प्राशन': डीएम

बच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान है 'स्वर्ण प्राशन': डीएम

बच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान है 'स्वर्ण प्राशन': डीएम

बच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान है 'स्वर्ण प्राशन': डीएम
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 25 Aug 2022 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जैन अतिथि भवन में स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय व नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में 06 माह से 06 साल तक के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी राजकमल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आये जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि प्राचीन संस्कारों में से एक है स्वर्ण प्राशन संस्कार और इसे सभी को अपने बच्चों को अवश्य देना चाहिए। जनपद बागपत में पहली बार स्वर्ण प्राशन संस्कार की शुरुआत की गई है। इसे जल्द ही पूरे जनपद में बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को स्वर्ण प्राशन दिया। जिला आयुर्वेदिक यूनानी डॉ मोनिका गुप्ता ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में स्वर्णप्राशन की बहुत अच्छी भूमिका निभाता है। स्वर्ण प्राशन संस्कार स्वर्ण (गोल्ड) के साथ शहद, ब्रह्माणी, अश्वगंधा, गिलोय, शंखपुष्पी, वचा आदि जड़ी बुटियों से निर्मित एक रसायन है। इसका सेवन पुष्य नक्षत्र के दौरान किया जाता है। स्वर्ण प्राशन संस्कार से बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक गति में अच्छा सुधार होता है। यह बहुत ही प्रभावशाली और इम्युनिटी बूस्टर होता है, जो बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है।

स्वर्ण प्राशन संस्कार से विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता बच्चों पैदा होती है।

क्या है स्वर्ण प्राशन?

यह सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक संस्कार है जो बच्चे के जन्म से लेकर 16 वर्ष की आयु तक कराया जाता है। स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद चिकित्सा की वह धरोहर है जो बच्चों में होने वाली मौसमी बीमरियों से रक्षा करता है। आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़े ऋषि मुनियों एवं आचार्यों ने हजारों वर्षों पूर्व वायरस और बैक्टीरिया जनित बीमारियों से लड़ने के लिए एक ऐसा रसायन का निर्माण किया जिसे स्वर्ण प्राशन कहा जाता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें