ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतधूप से मिले राहत तो सर्द हवाओं के चलते घरों में रहे कैद

धूप से मिले राहत तो सर्द हवाओं के चलते घरों में रहे कैद

शुक्रवार को जिले में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत तो मिली मगर दिनभर चली सर्द हवाओं के कारण अधिकतर समय लोग घरों में कैद नजर...

धूप से मिले राहत तो सर्द हवाओं के चलते घरों में रहे कैद
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 19 Dec 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को जिले में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत तो मिली मगर दिनभर चली सर्द हवाओं के कारण अधिकतर समय लोग घरों में कैद नजर आए। सुबह में सड़कों पर कोहरे के चलते वाहनों को धीमी गति से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है।

पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण जिले व आसपास के क्षेत्रों में ठंड के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। साथ ही सुबह के समय पाले और कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। जिससे ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानिया भी बढ़ गयी है। शुक्रवार को सुबह के समय नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते वाहनों की गति पर ब्रेक लगे रहे, वाहन चालकों को धीमी गति से गंतव्य के ओर बढ़ते देखा गया। कोहरा छटने के बाद निकले सूर्य से लोगों को काफी राहत मिली और लोग खुले में धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। मगर सुबह से ही सर्द हवाओं के कारण लोगो को घरों में कैद रहने को मजबूर होना पड़ा। उनके अधिकतर काम भी नही हो सके। जिससे लोगों को दिन भर परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शुक्रवार को जिले के न्यूनतम तापमान में गत गुरुवार के मुकाबले 1 अंक की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---

एक्यूआई बढ़ा, 281 पुअर

जिले में सर्द हवाओं के साथ वायु प्रदूषण ने भी जिले का हाल बेहाल किया हुआ है। गत गुरुवार को जहा एक्यूआई 219 था वही शुक्रवार को इसमे बढोत्तरी दर्ज की गई। आज जिला अस्पताल में लगी स्क्रीन पर एक्यूआई 281 रहा। जिससे एक्यूआई कि स्थिति बढ़ने से अधिकारियों की भी बेचैनी बढ़ गई है। जिसकी रोकथाम के लिए किए गए प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण के चलते रोगियों की संख्या में इजाफे से इनकार नही किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें