ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतजिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 हुए डिस्चार्ज

जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 हुए डिस्चार्ज

जिले में गुरूवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक हत्यारोपित भी शामिल है। उधर 1528 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें ई रिक्शा चालक व थ्री...

जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 हुए डिस्चार्ज
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 30 Oct 2020 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में गुरूवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक हत्यारोपित भी शामिल है। उधर 1528 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें ई रिक्शा चालक व थ्री व्हीलर चालकों के भी सैंपल शामिल है। इतना ही नहीं कोविड-19 अस्पताल से 8 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह ने बताया कि 1676 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आई हैं, इनमें से 1659 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को उपचार के लिए कोविड -19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि पूरे जिले में विशेष अभियान के तहत 1528 के सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 936 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उधर अब तक 1416 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि अब 67 केस ही एक्टिव रह गए हैं। हालांकि 24 की मौत भी हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 1507 हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें