युवा देश की प्रगति के लिये आगे आकर कार्य करें : वर्षा
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप ने मां सरस्वती और विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं को आगे आकर अपने और देश की प्रगति के लिये रणनीति तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। जब भी कोई क्रांतिकारी परिवर्तन हुये हैं तो युवाओं ने किये हैं। कीर्ति कश्यप ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वह समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में योगदान दें। दिनेश यादव ने कहा कि युवाओं को एक सशक्त राष्ट्र व्यापी विकास आंदोलन से जोड़ने के लिये नेहरू युवा केंद्र प्रयास कर रहा है।
