डीजे पर हुड़दंग का विरोध करने पर युवक पर पत्थर से हमला

Mar 13, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिसौली के गांव सर्वा में डीजे पर हुड़दंग मचाने का विरोध करने पर एक युवक को गंभीर चोट आई। ब्रजभान सिंह ने शराब के नशे में डीजे बजाने वालों को रोका, जिसके बाद चार आरोपियों ने उन पर पत्थर फेंका। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

डीजे पर हुड़दंग का विरोध करने पर युवक पर पत्थर से हमला

बिसौली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सर्वा में डीजे पर हुड़दंग मचाने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना चार मार्च की दोपहर करीब दो बजे की है। गांव निवासी ब्रजभान सिंह पुत्र टेक सिंह ने बताया कि उनके घर के पास सूरज, सोदान, बिजनेश और कल्लू पुत्र झम्मन डीजे बजाकर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे थे, जिससे आसपास के लोग परेशान हो रहे थे। ब्रजभान सिंह ने उन्हें शोर-शराबा करने से रोका तो चारों लोग गालीगलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर सूरज, सोदान, बिजनेश और कल्लू ने झगड़ा शुरू कर दिया।

इसी दौरान सूरज ने पत्थर उठाकर ब्रजभान सिंह पर फेंक दिया, जो उनके माथे और कनपटी पर लगा। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बाद में उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली बिसौली में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।