उघैती के सोनियाखेड़ा में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बदायूंउघैती थाना क्षेत्र के गांव सोनियाखेड़ा में एक युवक का शव घर के कमरे में झूलता मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोनियाखेड़ा में एक युवक का शव घर के कमरे में झूलता मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी गुड्डू गुरुवार की रात परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात में किसी समय वह उठकर अपने कमरे में चला गया। सुबह परिजनों में जाग हुई तो छत के कुंदे में उसका शव लटका मिलने से कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया, पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


