राजकीय डिग्री कालेज में युवा महोत्सव का समापन

Feb 27, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण

राजकीय डिग्री कालेज में युवा महोत्सव का समापन

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। प्राचार्य ने युवाओं को जागरूक, कर्मठ और प्रतिस्पर्धी बनने का आह्वान किया। युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुलदस्ता प्रतियोगिता में आशिका व शालिनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजलि, पल्लवी, मंतशा अल्वी व मंतशा कादरी द्वितीय तथा बबिता यादव, मान्या जैन, अलशिफा व राधा तृतीय स्थान पर रहीं। पौधा प्रतियोगिता में आशिका व मंतशा अल्वी प्रथम, अलशिफा व मंजलि द्वितीय तथा सोनी सागर, शालिनी व गुनगुन माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंतिम दिन आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में आशिका, फिजा कादरी, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, रश्मि गांधी, गुनगुन माहेश्वरी, शालिनी, मंतशा अल्वी, बबिता यादव, अलशिफा व राधा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.शाहबुद्दीन अली खां, विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल सहित समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।