Youth Dies After E-Rickshaw Accident in Wazirganj Family Blames Hospital Negligence सड़क पार कर रहे युवक की ई-रिक्शे की टक्कर से मौत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsYouth Dies After E-Rickshaw Accident in Wazirganj Family Blames Hospital Negligence

सड़क पार कर रहे युवक की ई-रिक्शे की टक्कर से मौत

Badaun News - वजीरगंज में सड़क पार कर रहे युवक आकाश गुप्ता को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, परिवार ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 6 Sep 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
 सड़क पार कर रहे युवक की ई-रिक्शे की टक्कर से मौत

वजीरगंज, संवाददाता। सड़क पार करने के लिए इंतजार रहे युवक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसा थाना व कस्बा वजीरगंज में एमएफ हाइवे पर बीती शाम हुआ। वार्ड नंबर 9 खन्नी मोहल्ले के लल्ला गुप्ता के भतीजे आकाश गुप्ता 33 वर्ष पुत्र प्रेम शंकर गुप्ता गुरुवार शाम अपने चचेरे भाई हिमांशु गुप्ता के जन्मदिन के लिए सामान खरीदकर लौट रहे थे, इसी दौरान ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, वह घायल हो गए।

घायल आकाश गुप्ता को वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आकाश की मौत की जानकारी मिलते ही सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने ई-रिक्शा को पकड़कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद आकाश के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर मिलते ही विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, चेयरमैन नूरसबा बेगम सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारियों और मीडिया कर्मियों ने शोक जताया। बिना नंबर-रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शे परिजनों का आरोप है कि कस्बे में ई-रिक्शों की भरमार हो चुकी है। चालक बिना नंबर और रजिस्ट्रेशन के बेखौफ सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। कई जगह नाबालिग और बिना लाइसेंस वाले किशोर भी ई-रिक्शा दौड़ाते नजर आते हैं। लापरवाही का नतीजा यो है कि आए दिन सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।