युवक को थाने पर बैठाने की एसएसपी ने सीओ उझानी को सौंपी जांच
Badaun News - सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद मदद को सामने आए कार सवार को पुलिस ने पकड़सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद मदद को सामने आए कार सवार को पुलिस ने पक

बदायूं। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद मदद को सामने आए एक युवक को मूसाझाग पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला तूल पकड़ने के बाद मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी है। आंवला के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी बरेली जोन, डीआईजी समेत अन्य अधिकारियों से की, इसके बाद थाना पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को कच्ची जमानत पर छोड़ दिया है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भैरो नगला का है। शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव पटना देवकली निवासी सागर कश्यप शुक्रवार को दिल्ली से अपने भाई के साथ कार से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़िया रंगीन जा रहे थे।
रास्ते में सड़क पर महिला व युवक को घायल पड़ा देखकर उन्होंने मदद के लिए अपनी कार रोकी और एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन करने लगे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने उनकी कार का फोटो लेकर दातागंज पुलिस को भेज दिया। जिस पर पुलिस ने सागर कश्यप को डहरपुर के पास से हिरासत में ले लिया। सागर ने बताया कि बाद में दातागंज पुलिस ने उसे मूसाझाग पुलिस को सौंप दिया। मूसाझाग पुलिस ने कार सवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत डीआईजी से की गई। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी है। उधर, पीड़ित युवक ने बताया कि शनिवार देरशाम कच्ची जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है। रविवार को दोबारा थाने पर बुलाया गया है। मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ.बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



