ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंअपने अभिनय को एप के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे युवा अपने अभिनय के हुनर को ऐप के जरिए तराश रहे युवा

अपने अभिनय को एप के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे युवा अपने अभिनय के हुनर को ऐप के जरिए तराश रहे युवा

कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...

कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...
1/ 3कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...
कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...
2/ 3कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...
कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...
3/ 3कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 08 Oct 2018 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कला के क्षेत्र में शहर का दायरा अब व्यापक हो रहा है। हर क्षेत्र में हुनरमंद बनने के लिए शहर के युवाओं में होड़ मची है। शहर के युवाओं कई युवाओं ने अब अपने हुनर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ऐप का सहारा लिया है।

जो उनके काफी काम भी आ रहा है। सोशल साइट्स पर युवा अपनी वीडियो को वायरल कर लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं।युवाओं की जिंदगी में अब मोबाइल एक अभिन्न अंग बन गया है। जो काम हो बस मोबाइल को टच कीजिए और काम हो जाएगा। ऐसे में जिले में अभिनय का कोई भी अवसर न होने के चलते युवाओं ने अब सोशल साइट्स का रुख किया है। जिसमें टिकटॉक जैसे ऐप के जरिए युवा अपनी फिल्मी दुनिया के हुनर को वीडियो के जरिए लोगों के सामने ला रहे हैं।

ऐप में फिल्मी गीतों के अलावा, कॉमेडी, डॉयलॉग और कई तरह के बोल भरे हैं। कई वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। जो युवाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं।शहर के युवाओं की एक टोली इस ऐप का जमकर प्रयोग कर रही है। जिसमें तनुज उपाध्याय, अभिषेक, अमन, सनी, विक्की, दिनेश गुप्ता, सोहित, गौरव, हिमानी, गौरी, शिवाशिष, हेमंत आदि शामिल है। इन लोगों को पहले जब अभिनय करते हुए लोग देखते थे तब कोई भी टिप्पणी नहीं करता था, और यदि करता था तो मनोबल गिराने के लिए।

ऐसे में अब यह लोग ऐप के जरिए अपनी वीडियो को शेयर कर लोगों को मनोरंजित भी कर रहे हैं और स्वयं की पहचान भी बना रहे हैं।दिन में कई वीडियो बना कर रहे वायरलटिकटॉक ऐप पर लोगों द्वारा वीडियो को सराहे जाने के बाद निराश हो चुके युवाओं में एक बार फिर से ऊर्जा भर गई है। युवाओं के जोश का इसी बात से अंदेशा लगाया जा सकता है कि अब युवा दिन में कई वीडियो को बनाकर वायरल कर रहे हैं।

जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय युवाओं को सिर्फ जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर मशहूर होने का मौका मिल रहा है।कॉम्पिटीशन करने का मिलता है मौकाऐप पर वीडियो अपलोड करने के साथ ही लोगों को दूसरे लोगों के साथ अभिनय का कॉम्पिटीशन करने का मौका मिल रहा है। यहां पर बेहतर से बेहतर करने की होड़ युवाओं में साफ दिखाई देती है। युवा अपनी वीडियो को अपलोड करने के साथ ही अधिक से अधिक लाइक और हॉर्ट सिंबल लेने के लिए लोगों को मैसेज भी करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें