ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंयूपी : पुरानी रंजिश में ननिहाल गए युवक को मारी गोली 

यूपी : पुरानी रंजिश में ननिहाल गए युवक को मारी गोली 

यूपी के बदायूं में गणतंत्र दिवस की शाम को एक युवक को उसके ननिहाल में गोली मार दी गई। गोली पुरानी रंजिश के चलते मारने की बात कही जा रही है। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

यूपी : पुरानी रंजिश में ननिहाल गए युवक को मारी गोली 
हिन्दुस्तान ब्यूरो,बदायूंTue, 26 Jan 2021 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के बदायूं में गणतंत्र दिवस की शाम को एक युवक को उसके ननिहाल में गोली मार दी गई। गोली पुरानी रंजिश के चलते मारने की बात कही जा रही है। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवरगांव निवासी नन्हे पुत्र गंगा सहाय की दुधारी नगला रामकिशोर के यहां ननिहाल है। नन्हें गणतंत्र दिवस के दिन अपनी ननिहाल में था।

बताते हैं कि पुरानी रंजिश के चलते देर शाम सोमपाल आया और नन्हे से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते सोमपाल ने नन्हे पर फायर कर दिया। गोली लगने से नन्हे जमीन पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद सोमपाल मौके से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर घर से सभी बाहर आ गए। आनन-फानन घायल नन्हे को अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष चेतराम वर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें