झगड़े के बाद युवक ने पीया कीटनाशक, भर्ती
गांव कैली में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस की सक्रियता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई। विवाद के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उसकी हालत नियंत्रण में है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गांव कैली में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। समय रहते पुलिस की सक्रियता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गुरुवार देर रात को कॉलर अमर सिंह ने डायल 112 पुलिस को अपने भाई अवनीश के साथ विवाद होने की बात बताई थी। पुलिस कालर की सूचना पर मौके पर पहुंची। और पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले आई, जहां पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों भाइयों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर अवनीश ने गन्ने के खेत में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा कोरोजन का सेवन कर लिया।
कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे पेट दर्द व उल्टियां होने लगीं। स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत अब नियंत्रण में है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


