Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsYoung Man Killed in Hit-and-Run Accident in Ujhaini
वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले की हुई शिनाख्त

वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले की हुई शिनाख्त

संक्षेप:

Badaun News - उझानी में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अनेक सिंह की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय चिराग शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से बदायूं से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Jan 16, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

उझानी, संवाददाता। वाहन की टक्कर से युवक की मौत के बाद पहचान उघैती थाना क्षेत्र के गांव बडौली सागरपुर के रहने वाले 22 वर्षीय अनेक सिंह पुत्र रुम सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान बडौली सागरपुर के ही रहने वाले 18 वर्षीय चिराग शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई है। हादसा बुधवार शाम बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बरायमय खेड़ा गांव के पास हुआ था। उघैती थाना क्षेत्र के गांव बडौली सागरपुर के रहने वाले 22 वर्षीय अनेक सिंह पुत्र रुम सिंह अपने गांव के ही रहने वाले 18 वर्षीय चिराग शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा के साथ बदायूं किसी काम से आए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद शाम को ही दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बरायमय खेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें अनेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार चिराग शर्मा घायल हो गए। घायल चिराग शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें चंदौसी लेकर गए हैं। फिलहाल अनेक सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खोजे जा रहे हैं।