करंट की चपेट में आकर छत से गिरा युवक, मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

छत पर टॉयलेट करने के लिए उठा युवक बिजली के करंट की चपेट में आने से नीचे सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

करंट की चपेट में आकर छत से गिरा युवक, मौत

छत पर टॉयलेट करने के लिए उठा युवक बिजली के करंट की चपेट में आने से नीचे सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट गोविंदपुर गांव का है। यहां के रहने वाले यादराम 28 वर्ष पुत्र रामचंद्र अपनी छत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे वह टॉयलेट करने के लिए उठे तो मकान के बराबर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया।

करंट लगने की वजह से वह असंतुलित हो गए और नीचे सड़क पर जा गिरे। जब परिवार के लोगों ने उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने बिसौली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि बिजली की लाइन उनके मकान की छत के बिल्कुल बराबर से गुजर रही है।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि यादराम की मौत के बाद उनके दो बच्चों, एक बेटी और एक बेटे, तथा पत्नी प्रवेश के पालन-पोषण की चिंता परिवार को सता रही है। परिजनों ने बताया कि यादराम खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। फिलहाल यादराम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।