युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताया। अस्पताल ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजने की सलाह दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले 27 वर्षीय युवक ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद पत्नी और अन्य परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने युवक की जांच की और उसकी हालत गंभीर पाई।

जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजने की सलाह दी है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।