युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा

Mar 07, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिल्सी के गांव कमलपुर भूड़ में दबंगों ने टिंकू यादव नामक युवक को लाठी-डंडों से पीटा। युवक आधार कार्ड लेने के लिए जा रहा था जब दबंगों ने उसे घेर लिया। टिंकू ने उघैती थाना में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा

बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर भूड़ में दबंगों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कमलपुर भूड़ निवासी टिंकू यादव पुत्र उलफत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह वह आधार कार्ड लेने के लिए पास के गांव क्यावली को पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए गांव के कुछ दबंगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत उघैती थाना पुलिस से की।

पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।