रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Badaun News - रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। मृतक हिमांशु सोलंकी अपने दोस्तों को छोड़कर घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। परिवार में शोक की लहर है।

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक अपने दो दोस्तों को रास्ते में छोड़कर घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंडी समिति से आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ। उसावां थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी हिमांशु सोलंकी 18 वर्ष पुत्र मुकेश अपने गांव के ही शेखर 17 वर्ष पुत्र अनिल उर्फ पिंकू, अर्जुन 27 वर्ष पुत्र योगेश और छोटू के साथ बदायूं आया था।
घर लौटते समय ओवरब्रिज से नीचे उतरने के बाद शेखर और अर्जुन कुछ खाने लगे, तभी हिमांशु उन्हें वहीं छोड़कर बाइक से घर जाने के लिए चल दिया था।जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी रोडवेज बस से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हिमांशु की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


