ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबंदरो के हमले से किशोर छत से गिरकर घायल

बंदरो के हमले से किशोर छत से गिरकर घायल

बंदरों के झुंड ने छत पर खेलते समय किशोर पर हमला कर दिया।

बंदरो के हमले से किशोर छत से गिरकर घायल
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 07 Jan 2019 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

बंदरों के झुंड ने छत पर खेलते समय किशोर पर हमला कर दिया। बंदरों के डर से किशोर छत से आंगन में गिर पड़ा।

आंगन में गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया की है। गांव निवासी सर्वेश का 12 वर्षीय पुत्र अभय रविवार दोपहर को छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान छत पर बंदरों पर झुंड आ गया। बंदरों की घुड़की से किशोर छत से भागने लगा तो बंदरों ने उस पर हमला कर दिया।

छत से दौड़ते हुए किशोर का पैर फिलस गया और वह आंगन में गिर पड़ा। छत से गिरते ही घरवालों में हाहाकर मच गया। परिजनों ने आनन फानन में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर आंख में गहरी चोट होना बताया है। फिलहाल छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें