ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंदीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर मांगा सुख समृद्धि का वरदान

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर मांगा सुख समृद्धि का वरदान

जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...

जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
1/ 4जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
2/ 4जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
3/ 4जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
4/ 4जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 09 Nov 2018 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले भर में बुधवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही थी। शाम छह बजकर 17 मिनट से पूजा अर्चना की गई।

घरों में भगवान गणेश लक्ष्मी की विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।विधि विधान से पूजन पूजा अर्चना शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू हुई। रात 9 बजकर 9 मिनट तक पूजा अर्चना हुई। गिरीश कुमार ने बताया कि व्यवसायिक व तांत्रिक विधा के लिए मुहूर्त बुधवार की रात 12 बजकर 17 मिनट स देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहा।बिजली ने कराया फील गुड का एहसास बिजली ने दीपावली पर्व पर फीलगुड का एहसास कराया।

इस बार पॉवर कॉरपोरेशन ने रोशनी के पर्व दीपावली पर 24 घंटे शहर में बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए थे। शहर में 24 घंटे व गांव में 18 घंटे पर्व पर बिजली आपूर्ति रहेगी। इसके लिए तीनों डिवीजन से जुड़े अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए थे। ट्रांसफार्मर ट्राली की उपलब्धता करा दी गई। गैंग व अवर अभियंताओं को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए थे।दीप से घर और पटाखों से आसमान हुआ रोशनदीपावली पर लोगों ने घरों को घी के दीपकों और झालरों से सजाया।

घरों से दीपकों की रोशनी और आसमान में पटाखों से रोशनी हो रही थी। माहौल खुशियों से सराबोर था और लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे थे। बच्चों के साथ बड़े भी पटाखों को छुड़ा रहे थे तो वहीं बुर्जुग भी उनकी इस खुशियों में पूरा भागीदारी निभाग रहे थे। महिलाओं ने बनाई रंगोलीदीपावली के पर्व पर रंगोली का अपना ही महत्व है।

ऐसे में सभी लोगों ने अपने घरो ंमें रंगाली बनाई थी। बुधवार को दीपावली के अवसर पर महिलाओं व युवतियों ने अपने घरों पर सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। जिससे सजावट में चार चांद लग गए थे। रंगोली में दीपकों से सजावट करने के साथ ही फूलों से सजावट की। घर के बच्चों ने भी रंगोली को बनाने में पूरी मदद की।ग्रामीण अंचल में मनाया गया पर्व दीपावली के मौके पर शाम होते ही समूचा जिला रंग बिरंगी रोशनी की छटा से नहा उठा। चाइना झालरों के बहिष्कार का असर भी इस बार देखने को मिला।

जिससे कुम्भकारों को काफी फायदा हुआ। लाई चूरा की दुकानों के साथ ही पूजा सामग्री की दुकाने भी लोगों से काफी गुलजार रहीं। शाम ढलते ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में दीपावली पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। घरों से अलाय-बलाय निकाल कर चौराहों पर जलाया गया। बिजली की अनवरत आपूर्ति ने लोगों को काफी राहत दी।गोवरधन पूजा पर्व मनाया, घर-घर जलाए गए दीपबदायूं। गोवरधन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिले में गांव-गांव कस्बों-कस्बों में गोवरधन पूजा पारंपरिक त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया।

गांव में घरों के आगे गोबर से भगवान गोवरधन बना पूजा की गई। साथ ही घर में सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में भी कई स्थानों पर गोवरधन बनाकर पूजा-अर्चना का दौर चला। दिनभर लोगों ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। --भैया दूज बाजारों भीड़, गोला-मिठाई की हुई खरीदारीबदायूं। भैया दूज से पहले बाजारों में काफी भीड़ रही। गुरुवार को लोगों ने नारियल गोला और मिठाई की खरीदारी की।

इसमें महिलाओं की भीड़ अधिक रही। गुरुवार को बाजारों में सुबह के समय और भी अधिक भीड़ रहेगी। बाजार में नारियल गोला दो सौ से सवा दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिका। शुक्रवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।धनतेरस और दीपावली के बाद बाजारों में भैया दूज की रौनक रही। जनरल स्टोर और परचून की दुकानों पर नारियल गोलों की बिक्री में बढ़ोत्तरी रही। दुुकानों के बाहर नारियल गोले सजे नजर आए। दीपावली से पहले सजी मिठाई की दुकानों पर गुरुवार को भी खासी भीड़-भाड़ और रौनक रही।

बाजार में गुरुवार को नारियल गोले का दाम दो सौ रुपये से लेकर सवा दो सौ रुपये प्रति किलो तक रहा। त्योहार के सीजन में मिठाइयों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल है। सभी मिठाई की दुकानों के बाहर भी मिठाइयां सजाई गई हैं। गुरुवार शाम को हलवाई चौक, सिविल लाइंस,टिकटगंज,काली सड़क और बड़ा बाजार में भैया दूज को लेकर ग्राहकों की भीड़ रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें