ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंगन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह होंगे सम्मानित

गन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह होंगे सम्मानित

प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चीनी मिलों, गन्ना समितियों एवं गन्ना किसानों के साथ-साथ युवा गन्ना किसानों (30 वर्ष की आयु तक) एवं गन्ने की खेती...

गन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह होंगे सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 30 Jul 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। संवाददाता

प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चीनी मिलों, गन्ना समितियों एवं गन्ना किसानों के साथ-साथ युवा गन्ना किसानों (30 वर्ष की आयु तक) एवं गन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को गन्ना विकास विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

गन्ने की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा गन्ना किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार की पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा। विभाग की इस योजना के माध्यम से गन्ने की खेती में युवा गन्ना किसानों का रुझान बढ़ेगा एवं ग्रामीण अंचल की महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित होगी।

गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य योजना के तहत युवा गन्ना किसानों का रुझान गन्ने की खेती के प्रति बढ़ेगा, उनमें प्रतियोगी भावना का संचार भी होगा। उत्कृष्ट कार्य योजना में गन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को शामिल करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें