ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंमहिलाएं किसी से कमजोर नहीं, अधिकार जरूर जानें

महिलाएं किसी से कमजोर नहीं, अधिकार जरूर जानें

मिशन शक्ति के तहत स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा करने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ निशा अनंत...

मिशन शक्ति के तहत स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा करने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ निशा अनंत...
1/ 2मिशन शक्ति के तहत स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा करने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ निशा अनंत...
मिशन शक्ति के तहत स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा करने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ निशा अनंत...
2/ 2मिशन शक्ति के तहत स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा करने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ निशा अनंत...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 21 Oct 2020 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। हिन्दुस्तान संवाद

मिशन शक्ति के तहत स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा करने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ निशा अनंत ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है, उन्हें अपने अधिकार जानने की जरूरत है।

राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा भारत में महिला सुरक्षा विषय पर व्याख्यान, महिला सुरक्षा पर स्वरचित काव्य प्रतियोगिता, महिला सशक्तीकरण के लिये शिक्षा का महत्व निबंध व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम विषय पर एनएसएस रेंजर्स, एनसीसी छात्राओं के लिये गोष्ठी की गयी।

जिला रोजगार सहायता विभाग द्वारा राजकीय महिला इंटर कॉलेज में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा बरीपुरा, निमठौली, कलिया, रूपपुरा में करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया। एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, युवक मंडल दल द्वारा विभिन्न स्कूल व कालेज के छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाया गया। परिवहन निगम द्वारा डिपो में कार्यरत महिलाओं को लैंगिक हिंसा से रोकथाम एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। दमयंती राज आनन्द राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बिसौली, महाराणा प्रताप डिग्री कालेज बिल्सी, जीटीआई में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें