ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंएचटी लाइन की चपेट से महिला झुलसी

एचटी लाइन की चपेट से महिला झुलसी

घर से बहार जा रही महिला एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इससे वह करेंट से बुरी तरह झुलस गई। आननफानन में परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया...

एचटी लाइन की चपेट से महिला झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 30 Nov 2017 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से बहार जा रही महिला एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इससे वह करेंट से बुरी तरह झुलस गई। आननफानन में परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में गुरुवार सुबह जर्जर एचटी लाइन का तार टूटकर रास्ते में पड़ा हुआ था। इसी दौरान कस्बा निवासी कन्हई की 45 वर्षीय पत्नी किशनवती अपने घर से कहीं जा रही थी। इसी दौरान तार ने महिला को करेंट की चपेट में ले लिया। करंट से महिला बुरी तरह झुलसकर गिर पड़ी। अचानक हुई घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आननफानन में परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें