ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंहाइवे पर तेजरफ्तार रोडवेज ने महिला को कुचला, मौत

हाइवे पर तेजरफ्तार रोडवेज ने महिला को कुचला, मौत

दिल्ली-बदायूं हाइवे पर सुबह के समय दिल्ली से आ रही बस ने कूड़ा फेंकने जा रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी उझानी लाया गया जहां पहुंचने से पूर्व...

हाइवे पर तेजरफ्तार रोडवेज ने महिला को कुचला, मौत
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 17 Jun 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-बदायूं हाइवे पर सुबह के समय दिल्ली से आ रही बस ने कूड़ा फेंकने जा रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी उझानी लाया गया जहां पहुंचने से पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह पांच बजे के लगभग थाना मुजरिया के गांव कोल्हाई निवासी रामऔतार पाली की 25 वर्षीय पत्नी कल्पना घर का कूड़ा सड़क पार फेंकने जा रही थी। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस घटना के बाद मौके से मय चालक फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उझानी सीएचसी लेकर चले आए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें