Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Killed in Hit-and-Run on Highway Driver Flees Scene
बदायूं में गोबर डालने गई महिला की दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कार की टक्कर से मौत

बदायूं में गोबर डालने गई महिला की दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कार की टक्कर से मौत

संक्षेप:

Badaun News - बदायू। गोबर डालकर लौट रही महिला को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारअ बदायूं में गोबर डालने गई की दिल्ली-मेरठ हाईवे पर

Dec 01, 2025 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायू। गोबर डालकर लौट रही महिला को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग निकला। घटना के बाद महिला के घर में चीखपुकार मच गई। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली–मेरठ हाईवे स्थित सिलहरी गांव के पास सोमवार सुबह आठ बजे हुआ। गांव निवासी जयवीर की 55 वर्षीय पत्नी सर्वेश गोबर डालने के लिए घर से बाहर निकली थीं। वह सड़क किनारे खड़ी ही हुई थीं कि अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही चालक कार लेकर फरार हो चुका था। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सर्वेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घर का माहौल गमगीन है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मार्ग से गुजरे वाहनों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है ताकि फरार कार चालक की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि महिला की मौत कार की टक्कर से हुई है। परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपी चालक व वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।