छेड़छाड़ और घर में घुसकर हमला के मामले में मुकदमा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

एक गांव की महिला ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि अपराधियों ने महिला के घर में घुसकर उनके साथ बुरा व्यवहार किया और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। महिला का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छेड़छाड़ और घर में घुसकर हमला के मामले में मुकदमा

घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का हाथ फ्रैक्चर होने का भी दावा किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आरोपों की जांच की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही विवेक, उसकी मां और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय के आदेश के बाद उझानी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला का कहना है कि उन्होंने विवेक यादव से 10 हजार रुपये उधार लिए थे और ब्याज समेत 15 हजार रुपये लौटा दिए थे। कुछ रकम बाद में देने की बात कही गई थी। आरोप है कि 18 फरवरी 2026 की सुबह करीब आठ बजे विवेक अपनी मां और पत्नी के साथ उनके घर पहुंच गया। तीनों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे।महिला ने आरोप लगाया कि घर में घुसने के बाद तीनों ने उनके साथ मारपीट की। विवेक ने लाठी से हमला किया जबकि उसकी मां और पत्नी ने डंडों से पीटा। आरोप है कि इसी दौरान विवेक ने अश्लील हरकतें भी कीं। मारपीट में वह बेहोश हो गईं, जिसके बाद परिजनों ने यूपी 112 नंबर पर सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि जांच में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर पाया गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। प्रार्थना पत्र में विवेक पर अवैध रूप से ब्याज का कारोबार करने और बाकी रकम छोड़ने के बदले महिला पर गलत दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun Newsछेड़छाड़ और घर में घुसकर हमला के मामले में मुकदमा