ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंखून चढ़ाते ही महिला की बिगड़ी हालत, प्रसव के दौरान मौत

खून चढ़ाते ही महिला की बिगड़ी हालत, प्रसव के दौरान मौत

एक साल पहले ही महरून की शादी हुई। गर्भवती हुई तो परिवार में खुशी का ठिकान नहीं रहा। समय पूरा होने पर जिला अस्पताल से सेवानिवृत हुई डाक्टर ओमवती के क्लीनिक पर उसे भर्ती कराया। जहां चार दिन पहले आपरेशन...

खून चढ़ाते ही महिला की बिगड़ी हालत, प्रसव के दौरान मौत
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंSun, 22 Sep 2019 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

एक साल पहले ही महरून की शादी हुई। गर्भवती हुई तो परिवार में खुशी का ठिकान नहीं रहा। समय पूरा होने पर जिला अस्पताल से सेवानिवृत हुई डाक्टर ओमवती के क्लीनिक पर उसे भर्ती कराया। जहां चार दिन पहले आपरेशन के दौरान बच्चा हुआ। आपरेशन के कुछ ही दूर बार बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला महरून की हालत बिगड़ गई। रक्तस्राव न रुकने पर शरीर में खून की कमी होने पर डाक्टर ओमवती ने बरेली से एक यूनिट खून मंगाया और महिला को लगा दिया।

खून लगते ही महिला की हालत और बिगड़ गई। जिससे डाक्टर ओमवती के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने महिला को बरेली रेफर अस्पताल बंद कर निकल गई। बरेली ले जाते रास्ते में महिला की मौत हो गई। बताया जाता है महिला की मौत यहीं हो गई थी, बवाल के डर से डाक्टर मृत शरीर को बरेली रेफर कर दिया। कुछ दूर जाने पर एंबुलेंस अटेंडर ने महिला के मरने की जानकारी देते हुए एंबुलेस जिला अस्पताल की मोर्चरी की ओर मोड़ ली। पता चलते ही परिवार के लोग मोर्चरी पहुंचे और शव को देककर विलाप करने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें