Badaun News: कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
Badaun News: कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Badaun News: पारिवारिक कहासुनी के बाद विवाहिता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के मैरी वजरमैरी गांव निवासी पुष्पेंद्र की 26 वर्षीय पत्नी मीना ने पारिवारिक कहासुनी के बाद अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीना की मौत की जानकारी शाहजहांपुर जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मायके वालों को मिली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने मीना के पति पुष्पेंद्र और उसके घर वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीना की शादी पुष्पेंद्र के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। विवाहिता की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि महिला की मौत फंदा लगाने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


