
प्रेमजाल में फंसाकर रुपए ठगने व खुदकशी को उकसाने पर मुकदमा
Badaun News - कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कियाकोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कियाकोर्ट के आदेश पर स
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में एक महिला के खिलाफ विवाहिता के पति को प्रेमजाल में फंसाकर मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। महिला द्वारा लिए गए रुपये की डिटेल भी पीड़िता ने न्यायालय में प्रस्तुत की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली के अहीरटोला उझानी की रहने वाली खुशी उर्फ सेजल पत्नी कपिल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दिए प्रार्थना में बताया कि उसके पति को एक महिला ने ठगी के उद्देश्य से प्रेमजाल में फंसा लिया था।
खुशी ने कहा कि संबंधित महिला पहले से ही पारिवारिक विवाद के मामले में उलझी है और बदायूं शहर में अपनी बेटी के साथ रहकर एलएलबी कर रही है। आरोप है कि विधिक जानकारी का फायदा उठाकर वह लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलती है और इस काम में उसका एक गिरोह भी सक्रिय है। खुशी ने बताया कि उसके पति से कई बार रुपये लिए गए, जिनकी बैंक डिटेल उसने न्यायालय में जमा की है। उसने बताया कि महिला की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास हैं जिनमें वह लोगों को झूठे आरोपों में फंसाने की योजनाओं को खुद स्वीकार करती सुनाई दे रही है। आरोप है कि 21 सितंबर 2025 को वह बदायूं स्थित बाइक की एक एजेंसी के ऑफिस पहुंची और जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, यहां तक कि आत्महत्या के लिए उकसाने तक की बातें की गईं। खुशी के अनुसार यह घटनाक्रम सीसीटीवी और ऑडियो में दर्ज है। उसने चार लाख रुपये की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर अगले ही दिन उसके पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस की मिलीभगत से मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जिसकी शिकायत उसने थाने और अधिकारियों से की। सुनवाई न होने पर न्यायालय पहुंची, जिसके आदेश पर अब सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




