Woman Accuses Husband of Assault and Attempted Arson in Gautampuri पति पर मार पीटकर जलाने के प्रयास का आरोप, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Accuses Husband of Assault and Attempted Arson in Gautampuri

पति पर मार पीटकर जलाने के प्रयास का आरोप

Badaun News - गौतमपुरी की महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट और जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बदायूं महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने रविवार को पहले उसे पीटा और फिर तेल छिड़ककर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 31 Dec 2024 01:19 AM
share Share
Follow Us on
पति पर मार पीटकर जलाने के प्रयास का आरोप

मोहल्ला गौतमपुरी की रहने वालरी एक महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट कर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत बदायूं महिला थाने में की है। उझानी पुलिस के संज्ञान मामला नहीं है। गौतमपुरी निवासी महिला राखी का आरोप है कि उसके पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करते हैं। रविवार को उसे पहले पीटा जिसका विरोध करने पर तेल छिड़क कर जलाने का भी प्रयास किया। जिससे वह मामूली रूप से झुलस भी गई। झुलसी महिला जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। महिला थाने में तहरीर देकर न्याय व सुरक्षा करने की गुहार लगाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।