Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWinter Boosts Peanut and Gajak Sales in Badaun
सर्दी बढ़ने के साथ ही मूंगफली और गजक की बढ़ी मांग

सर्दी बढ़ने के साथ ही मूंगफली और गजक की बढ़ी मांग

संक्षेप:

Badaun News - शहर के लावेला चौक पर दुकान से गजक और गुड़ की पट्टी खरीदते लोग। सज गए हैं और रात के समय यहां भीड़ पहुंचती है तो लगता है कि सर्दी ने मूंगफली और गजक में

Dec 03, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। बढ़ती ठंड ने मूंगफली और गजक के कारोबार को बढ़ा दिया है। शहर में जगह-जगह मूंगफली, गजक और रेवड़ी बेचने वालों की बिक्री में तेज़ी आई है। स्टाल सज गए हैं और रात के समय यहां भीड़ पहुंचती है तो लगता है कि सर्दी ने मूंगफली और गजक में स्वाद दो गुना कर दिया हो। शहर में सर्दी शुरू होते ही जगह-जगह गजक और रेबड़ी के स्टॉल सज गए हैं। इसमें चाहे सुभाष चौक और मम्मन चौक हों या फिर मढ़ई चौक और हलवाई चौक हो, टिकटगंज और लावेला चौक हो, गोपी चौक और मथुरिया द्वार मार्ग हो, महिला अस्पताल मार्ग हो या फिर ओवरब्रिज मार्ग सहित दर्जनों स्थानों पर स्टाल लग गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाम के समय सबसे अधिक बिक्री हो रही है। यहां मिठाई की गजट 200 रुपये किलो से लेकर 350 रुपये किलो तक बिक्री हो रही है। वहीं चीनी की गजक 250 रुपये किलो से लेकर 400 रुपये किलो तक बिक रही है। मावा और मेवा वाली गजक 500 रुपये किलो से लेकर 800 रुपये किलो तक बिक रही है। शाम के समय स्टॉलों पर लाइन लगाकर बिक्री हो रही है। हर कोई शाम को भोजन के बाद गजक का आनंद ले रहा है। वहीं इन दिनों तो मेहमाननमाजी में भी गजक चल रही है। इसके अलावा शाम के समय मूंगफली का आनंद भी लिया जा रहा है। बाजार में 150 रुपये किलो से लेकर 200 रुपये किलो तक मूंगफली की बिक्री हो रही है। कुल्हड़ वाले दूध की बढ़ी मांग सर्दी का मौसम बढ़ गया है। जिसके बाद लोगों का स्वाद भी खानपान में बदल गया है। सर्दी के प्रकोप के दौर में लोग गर्म दूध का आनंद ज्यादा ले रहे हैं। बाजार में जूस की मांग कम हो गई है और शहर के कई स्थानों पर कुल्हड़ वाले दूध की मांग बढ़ गई है। लोग पहुंचकर कुल्डहड़ वाले दूध का आनंद ले रहे हैं। शहर के लालपुल रोड़, मथुरिया चौक से घंटाघर रोड़, रोड़वेज, ओवरब्रिज के नीचे, हलवाई चौक, टिकटगंज सहित कई जगह दूध का आनंद लोग ले रहे हैं।