पारिवारिक कलह में महिला ने घर में आग लगाई
Badaun News - गांव खजुरारा में एक महिला ने अपने पति के घर में आग लगा दी। पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि उसकी बहन सुमन दिल्ली में अपने पति से झगड़ा कर खजुरारा आई और बंद कमरे में आग लगा दी। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कछला। गांव खजुरारा में एक महिला द्वारा अपने ही पति के घर में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित शिवकुमार ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई अंकुर की पत्नी सुमन का दिल्ली में अपने पति से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद सुमन खजुरारा पहुंची और पति के बंद कमरे का ताला खोलकर उसमें आग लगा दी। इस घटना में घर में रखा कीमती सामान बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, अलमारी, बेड और कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
परिजनों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


