ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंराज्यमंत्री महेश गुप्ता के स्वागत में जुटा सैलाब, सड़क पर लगा जाम, देखें Video

राज्यमंत्री महेश गुप्ता के स्वागत में जुटा सैलाब, सड़क पर लगा जाम, देखें Video

शुक्रवार को जिले में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगम हो रहा है। अभी वह जिले की सीमा में प्रवेश कर पाए हैं और बरेली-देवचरा के बाद बरेली-बदायूं की सीमा गांव पुठी...

राज्यमंत्री महेश गुप्ता के स्वागत में जुटा सैलाब, सड़क पर लगा जाम, देखें Video
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंFri, 23 Aug 2019 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को जिले में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगम हो रहा है। अभी वह जिले की सीमा में प्रवेश कर पाए हैं और बरेली-देवचरा के बाद बरेली-बदायूं की सीमा गांव पुठी सराय आने पर डीएम दिनेश कुमार सिंह  व एसएसपी अशोक कुमार ति्पाठी ने अभिनंदन किया। इसके अलावा जिले के भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के स्वागत में भाजपाइयों का सैलाब उमड़ा है। महेश गुप्ता का काफी लंबे काफिले के साथ स्वागत किया जा रहा है।

पूठी सराय पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में तमाम भाजपाइयों ने स्वागत किया है, इसके अलावा कुछी देर में बरखेड़ा, बिनावर, घटपुरी, चंदन नगर खरैर, चौपाल सागर, खेड़ा नवादा पर जोरदा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शहर में रोडशो किया जाएगा, जो खेड़ा नवादा से चलकर बिरूआबाड़ी मंदिर, पथिक चौक, टिकटगंज चौराहा, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गोपी चौक, साहू धर्मशाला लालपुर होते हुए निकलेगा। इस काफिले पर लोग पुष्प वर्षा कर एवं पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत कर रहे हैं।

स्वागत एवं रोड शो में जिले के अलावा संभल जिला, कासगंज, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, मुरादाबाद जिले के भाजपाई देखने को मिल रहे हैं, जो स्वागत के इस कार्यक्रम में खुशियां मनाते एवं झूमते नजर आ रहे हैं। इधर पुलिस ए‌वं प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं, पर्याप्त फोर्स उपलब्ध करा दिया गया है, डोर-टू डोर थाना पुलिस स्कार्ट दे रही है। वहीं नगर पालिका ने शहर में साफ-सफाई कराने के साथ ही चूना डलवा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें