आयुष्मान मेला में सीएमओ ने चेक किए सेंटर

Jan 05, 2026 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मंदिरों पर हर रविवार को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मरीजों का चेकअप किया गया और कई गंभीर मरीजों को अस्पतालों में रेफर किया गया। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को गंभीरता से लें और जनता को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करें।

आयुष्मान मेला में सीएमओ ने चेक किए सेंटर

बदायूं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मंदिरों पर हर रविवार को मेला आयोजित किये जाते हैं। इसी क्रम में शहर से देहात तक सेंटरों पर मेला आयोजित किये गये। जिस पर मरीजों का चेकअप हुआ और उपचार में दवाएं भी दी गईं। कई गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज को भी रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही न हो इसकी हकीकत जानने को सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया है। रविवार को जनपद में शहर से देहात तक जन आरोग्य मंदिरों पर आयुष्मान मेला आयोजित किया गया। सभी तहसील व ब्लाक क्षेत्रों में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों एवं एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ की ओर से निरीक्षण को लगाये गये।

जिनके द्वारा सेंटर चेक किये गये। इसी क्रम में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा अपनी टीम के साथ खुद निकल पड़े। इसमें एसीएमओ डॉ. मोहन झा को साथ लेकर सीएचसी-पीएचसी को चेक किया है। सीएमओ ने पीएचसी म्याऊं, उसहैत और न्यूपीएचसी कटरा सआदतगंज में पहुंचकर आयुष्मान कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ रजिस्टर चेक किया। इसके अलावा दवाओं का स्टाक चेक किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि यह मुख्यमंत्री की महात्वांकाक्षी योजना है इस पर गंभीरता से कार्य करना है। हर आयुष्मान मेला दिवस में उपस्थित जरूर हों और जनता को चिकित्सा उपचार उपलब्ध क रायें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWeekly Health Fairs Organized at Jan Arogya Mandirs in Badaun
;;
;