Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsVultures Spotted in KadarChauk Sign of Conservation Success
कादरचौक में झुंड के साथ देखे गये गिद्ध

कादरचौक में झुंड के साथ देखे गये गिद्ध

संक्षेप:

Badaun News - कादरचौक में राधाकांत मंदिर के मैदान में एक मोबाइल टॉवर और पेड़ पर बड़ी संख्या में गिद्ध देखे गए हैं। वन विभाग ने इसकी पुष्टि के लिए एक्सपर्ट को भेजा है। गिद्ध विलुप्त हो चुके थे, लेकिन उनका लौटना वन विभाग के लिए शुभ संकेत है। अगर पुष्टि होती है, तो संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे।

Nov 17, 2025 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

कादरचौक, संवाददाता। कस्बे में राधाकांत मंदिर के मैदान में लगे एक कंपनी के मोबाइल टावर एवं नजदीक में पेड़ पर बड़ी संख्या में झुंड के साथ गिद्ध देखे गये हैं। गिद्ध देखे जाने की खबर लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी है। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि के लिए फोटोग्राफ एक्सपर्ट को भेज दिये हैं, स्थानीय वन अधिकारियों ने देखे गये पक्षी गिद्ध जैसे ही प्रतीत होते बताये हैं। गिद्ध विलुप्त हो चुके हैं, लेकिन लंबे समय बाद गिद्ध कादरचौक में देखे गये हैं, जो कि वन विभाग के लिए शुभ संकेत है। कादरचौक में मोबाइल टॉवर लगा है, जिस पर अचानक से गिद्ध झुंड के साथ देखे गये हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय लोगों ने गिद्ध के झुंड के फोटो लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भेजे हैं। टावर की ऊंचाई काफी है ऐसे में फोटो ज्यादा स्प्ष्ट नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण ने टॉवर एवं पेड़ पर बैठे हुये गिद्ध के झुंड का फोटो कंफर्म करने के लिए एक्सपर्ट को भेज दिया है। एक्सपर्ट द्वारा झुंड के साथ बैठे पक्षी अगर गिद्ध होने की पुष्टि करते हैं तो वन विभाग की ओर से इनके संरक्षण के लिए प्रयास किया जायेगा। वैसे गिद्ध होने की सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी खुश हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गिद्ध विलुप्त हो चुके हैं, अगर वह फिर से लौटे हैं तो एक अच्छा संकेत हैं। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण ने बताया कि फोटो काफी दूर से लिया गया है ऐसे में स्पष्ट नहीं हो रहा है, लेकिन देखे गये पक्षी गिद्ध जैसे प्रतीत हो रहे हैं। फोटो एक्सपर्ट को भेज दी है। एक्सपर्ट अगर गिद्ध की पुष्टि करते हैं तो इनके संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।