ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं30 पिंक बूथों पर घूंघट उठाकर होगा मतदान

30 पिंक बूथों पर घूंघट उठाकर होगा मतदान

जनपद को 59 फीसदी से मतदान आगे ले जाने के लिये जिला प्रशासन काफी प्रयास में हैं। प्रशासन इस बार वोटिंग ग्राफ बढ़ाने के लिये नया प्रयोग लेकर आया है।...

30 पिंक बूथों पर घूंघट उठाकर होगा मतदान
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 18 Jan 2022 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद को 59 फीसदी से मतदान आगे ले जाने के लिये जिला प्रशासन काफी प्रयास में हैं। प्रशासन इस बार वोटिंग ग्राफ बढ़ाने के लिये नया प्रयोग लेकर आया है। इस बार महिलाओं के अंदर मतदान को लेकर छिपी शर्म को दूर करने के लिये पिंक बूथ बनाये जायेंगे। यहां पिंक बूथ पर महिलायें बिना किसी झिझक के मतदान करेंगी। इसके लिये पिंक बूथ को पूरी तरह महिला स्टाफ के साथ रखा गया है।

जिले में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान 14 फरवरी को है। जिला प्रशासन अभी से तैयारी में हैं। जिला प्रशासन वर्तमान में सामान्य मतदान के साथ जागरूकता पर कुछ काम कर रहा है। इसके लिये इस बार जिला प्रशासन नया कांसेप्ट रखा है उसका नाम पिंक बूथ दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की हर विधानसभा में पांच-पांच मतदान केंद्र ऐसे रखे जायेंगे जो पिंक बूथ होंगे। इन पांच-पांच बूथों को नाम ही पिंकू बूथ रखा जायेगा। इनको पिंक कलर में सजाया जायेगा। इसके अलावा गुब्बारा सहित सजावट की जायेगी और इन बूथों पर केवल महिला स्टाफ ही तैनात रहेगा। महिला स्टाफ के द्वारा ही मतदान कराया जायेगा। पुलिस कर्मी से लेकर मतदान कर्मी तक सभी महिलायें रहेंगी। इस तरह से जिले में 30 बूथों को पिंक बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिंक बूथ को आज से ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें