Badaun News: जिले में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी का पर्व

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: जिले में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी का पर्व

Badaun News: जिले में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी का पर्व

Badaun News: राधाष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह विभाग संयोजिका के नेतृत्व में राधा रानी की विधिवत आरती एवं पूजन के साथ किया गया। जिला संयोजिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि राधाष्टमी का पर्व हमें राधा रानी के प्रेम, त्याग, भक्ति और समर्पण के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार, भक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। मातृशक्ति का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा रानी के मनमोहक स्वरूप में सजकर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। विभाग संयोजिका किरन देवी, जिला सह संयोजिका सुमन गुप्ता, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, सुनीता मिश्रा, योगिता सक्सेना, जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी,डीन शर्मा,अरविंद शर्मा, राजेश बाबू, अंश गुप्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: जिले में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी का पर्व