
जगह कब्जा करने का विरोध पर महिला को पीटा
Badaun News - बिसौली में एक महिला पर दो भाइयों ने हमला किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत की और न्याय की मांग की। आरोपियों ने उसके पुराने मकान की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिसौली, संवाददाता। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को एक महिला को जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता ने शिकायत एसएसपी से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रार्थना-पत्र के आधार पर जांच कर रही है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मैथरा गांव का है। यहां की एक महिला ने एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही व्यक्ति और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार 19 नवंबर को दोनों सगे भाइयों ने उसके पुराने मकान की जमीन पर कब्जा की नीयत से दीवार तोड़ दी।

विरोध पर आरोपियों ने पहले घर में घुसकर गाली-गलौज की फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गई, इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार पीटते रहे। जब मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने शिकायत बिसौली कोतवाली में भी की, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से न्याय की मांग लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। फिलहाल एसएसपी ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




