चलती ईको की छत पर युवक का स्टंट, वीडियो वायरल

Mar 04, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिसौली में एक युवक का चलती ईको गाड़ी की छत पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में इंग्लिश मीडियम स्कूल की दीवार भी दिखाई दे रही है, जिससे स्थान की पहचान हुई। युवक प्राइवेट टैक्सी चालक बताया जा रहा है।

चलती ईको की छत पर युवक का स्टंट, वीडियो वायरल

बिसौली। बदायूं रोड स्थित प्राचीन रामलीला ग्राउंड में एक युवक का चलती ईको गाड़ी की छत पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वायरल वीडियो में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की पिछली दीवार दिखाई दे रही है, जिससे स्थान की पहचान रामलीला ग्राउंड के रूप में की जा रही है। बताया जाता है कि मैदान में बड़ी संख्या में प्राइवेट टैक्सी गाड़ियां खड़ी होती हैं और स्टंट करने वाला युवक भी प्राइवेट टैक्सी चालक बताया जा रहा है। वीडियो में युवक स्टार्ट गाड़ी की छत पर खड़ा होकर उसे घुमाता नजर आ रहा है, जो उसकी और अन्य लोगों की जान के लिए जोखिम भरा है।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने टैक्सी संचालकों से पूछताछ कर संबंधित युवक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया। देर शाम तक ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।