Violent Clash Over Old Rivalry in Khaspur Injuries and Police Action प्रधान व विरोधी पक्ष के बीच चले ईंट-पत्थर,चार घायल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsViolent Clash Over Old Rivalry in Khaspur Injuries and Police Action

प्रधान व विरोधी पक्ष के बीच चले ईंट-पत्थर,चार घायल

Badaun News - पुरानी रंजिश के चलते खासपुर गांव में प्रधान पक्ष और विरोधी पक्ष के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर के साथ फायरिंग की भी चर्चा है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 29 Dec 2024 02:06 AM
share Share
Follow Us on
प्रधान व विरोधी पक्ष के बीच चले ईंट-पत्थर,चार घायल

पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष और विरोधी पक्ष के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमें ईंट-पत्थर चले। चर्चा है कि इस दौरान वहां फायरिंग भी हुई। घटना के दौरान चार लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग निकले। पुलिस ने प्रधान समेत दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस फायरिंग की बात को नकार रही है। घटना थाना क्षेत्र के गांव खासपुर की है। शनिवार सुबह ग्राम प्रधान सगीर अहमद अपने भतीजे अयाज और समीर के साथ में अपने खेत से वापस घर को लौट रहे थे। आरोप है कि रास्‍ते में गांव के नन्‍हे और उसके बेटे राहगीर ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान और उसके भतीजों को रास्ते में घेर लिया। जहां पर इन दोनों पक्षों में लाठी डंडों के साथ में मारपीट हुई थी। जिसमें प्रधान पक्ष से उसके दोनों भतीजे अयाज व समीर घायल हुए।

चर्चा है कि इसके बाद दोनों गुटों के लोग असलहे लेकर मौके पर जा पहुंचे और फायरिंग होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा,मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रधान समेत मुशीद, सद्दाम और भुद्दू के साथ-साथ दूसरे गुट के नन्‍हे, राहगीर, इंतजार, विकार और मुस्लिम का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात निराधार है। घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर बलवा, मारपीट आदि धाराओं में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रामेंद्र सिंह, एसओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।