मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

Apr 08, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - गांव बेहटा गुसाईं में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लगभग 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा। बारात के दौरान हुई टिप्पणी पर विवाद हुआ, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने हमला किया। मामले की जांच की जा रही है।

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

गांव बेहटा गुसाईं में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। गांव निवासी शान मोहम्मद ने बताया कि उनके चचेरे भाई की बारात जा रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि जब बारात वापस लौटी, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने इसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में शान मोहम्मद, सनद, हसीब, नसी मोहम्मद, शालिम खान, नईम समेत अन्य लोग घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष से अरशद, असलम और तैमूर भी घायल हुए हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।