बच्चों के विवाद में घर में घुसकर दंपति को पीटा
Badaun News - गांव अब्दुल्लागंज में बच्चों के बीच विवाद के बाद पड़ोसी दंपति के घर में घुस आए और उन्हें मारपीट का शिकार बनाया। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

गांव अब्दुल्लागंज में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी शिकायत के बहाने घर में घुस आए और दंपति के साथ मारपीट कर दी। हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में भर्ती कराया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित मुख्तियार पुत्र शाहिद अली का आरोप है कि गांव के पड़ोसी के बच्चों से उनके बच्चों का विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी डंडे लेकर घर पहुंचे और उनकी पत्नी हुस्नवानों से शिकायत करने लगे।
इस दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर जब वह बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


