कार सवार दबंगों ने लाठी-डंडों से युवकों को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

गुरुवार को एक मामूली विवाद के बाद गांव रमपुरिया के ओम चौधरी और उसके दोस्तों पर लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने हमला किया। आरोप है कि अंकित ने अपने साथियों को बुलाकर युवकों पर हमला किया। घटना का वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कार सवार दबंगों ने लाठी-डंडों से युवकों को पीटा

मामूली विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने कार सवार हमलावरों को बुला लिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्टेट हाईवे के पास एक गली की है। गांव रमपुरिया निवासी ओम चौधरी अपने साथी यश, अंशुल और आकाश के साथ दो बाइकों से घर जा रहे थे। आरोप है कि महानगर गांव निवासी अंकित ने अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर दी।

युवकों ने बाइक हटाने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि इसी दौरान अंकित ने अपने गांव फोन कर साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद बोलेरो कार से प्रधान पुत्र सुदीप अपने साथ जुगेंद्र, रूपेंद्र और सचिन को लेकर मौके पर पहुंचा। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने आते ही युवकों पर हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।