Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsViolence Erupts During Ganesh Visarjan Procession in Badaun
गणेश विसर्जन यात्रा में हुआ विवाद

गणेश विसर्जन यात्रा में हुआ विवाद

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान विवाद हुआ। महिलाओं के बीच घुसने की कोशिश करने वाले युवक को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान रूपा के पति चरन सिंह पर पांच लोगों ने हमला किया और उन पर टॉयलेट का केमिकल...

Sep 04, 2025 04:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्फखां सराय में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान विवाद हो गया। रूपा पत्नी चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यात्रा के समय मोहल्ले का एक युवक महिलाओं के बीच घुसने की कोशिश कर रहा था। इसको लेकर कहासुनी बढ़ी। रूपा का आरोप है कि इसी दौरान उनके पति चरन सिंह मौके पर पहुंचे तो पांच लोगों ने मिलकर उन्हें पीट दिया और उन पर टॉयलेट का केमिकल डाल दिया। चरन सिंह घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें