Badaun News: सर्वा में भाजपा नेताओं के परिवारों में मारपीट, एक पक्ष पर मुकदमा
Badaun News: लाठी-डंडे और पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायललाठी-डंडे और पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायललाठी-डंडे और पथराव में दोनों पक्षों के कई

Badaun News: बिसौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में सोमवार शाम भाजपा नेताओं के परिवारों के बीच लाठी-डंडे और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जिला मंत्री नीटू पाल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
घटना का विवरण
सोमवार शाम करीब छह बजे भारत सिंह अपने घर के सामने ट्रैक्टर धो रहे थे। तहरीर में आरोप है कि ट्रैक्टर की मिट्टी और कीचड़ लोकेश के मकान की ओर जा रहा था। विरोध करने पर भारत सिंह ने पानी का पाइप उनकी बेटी दिव्या की ओर उछाल दिया, जिससे वह भीग गई। आरोप है कि विरोध के बाद भारत सिंह ने अपने चचेरे-तहेरे भाइयों को बुला लिया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। लोकेश की तहरीर पर भारत सिंह, देवीदास, सुमित, गोविंद, थान सिंह, कैलाश, मनोज सिंह, भुवनेश, पीतम और रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दूसरे पक्ष की तहरीर
दूसरे पक्ष की तहरीर में कहा गया है कि चंद्रवती का पुत्र भारत दरवाजे पर ट्रैक्टर धो रहा था। इसी दौरान लोकेश, दुर्गेश और टेक सिंह वहां पहुंचे और नाली में गंदगी करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। भारत के सफाई करने की बात कहने पर मारपीट शुरू करने का आरोप है। इसके बाद कई लोग लाठी-डंडे, फावड़े और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और घर में घुसकर चंद्रवती, भारत और देवीदास को घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट का आरोप है। छत से ईंट-पत्थर बरसाने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी तहरीर में कही गई है। कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।

