Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsVillage Development Officer Suspended for Corruption in Badaun
डीडीओ ने संग्रामपुर के सचिव किये निलंबित

डीडीओ ने संग्रामपुर के सचिव किये निलंबित

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में ग्राम विकास अधिकारी कपिल गौतम को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई हरि शंकर शर्मा की शिकायत पर की गई थी, जिसमें आरोप था कि गौतम ने ग्राम पंचायत संग्रामपुर में दो सीसी निर्माण कार्यों का डबल...

Sep 04, 2025 04:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। डीडीओ अखिलेश चौबे ने ग्राम विकास अधिकारी कपिल गौतम को एक शिकायत में लगे आरोप सही पाये जाने पर निलंबित कर दिया है। शिकायत विक्रमपुर चरसौरा निवासी हरि शंकर शर्मा पुत्र राम स्वरूप शर्मा द्वारा की गई थी। डीडीओ की जांच में पाया गया कि ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत संग्रामपुर में दो सीसी निर्माण कार्यों का डबल भुगतान कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने शासकीय कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं बरतीं एवं भ्रष्टाचार और ग्रामीणों से अनुचित व्यवहार के आरोप भी सिद्ध हुये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें