भगवान राम के पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल

Apr 14, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - मूसाझाग क्षेत्र के घिलौर गांव बताया जा रहा मामला भगवान राम के पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल भगवान राम के पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल भगवान र

भगवान राम के पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल

बदायूं, संवाददाता। भगवान श्री राम के पोस्टर के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के नोएडा में रहने की जानकारी सामने आई है।मामला जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के घिलौर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां “फूल सिंह” नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग भगवान राम के पोस्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में पहले पोस्टर को आग लगाने और फिर उस पर जूते-चप्पल फेंकने जैसी हरकतें दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह वीडियो कहां और कब बनाया गया, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता।वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बदायूं पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि वीडियो अपलोड करने वाला व्यक्ति नोएडा में रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और वीडियो हटवाने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।