लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल में मनाई होली
Badaun News - बदायूं के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और मधुर संगीत से सुसज्जित था। संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक सजावट और मधुर संगीत से सुसज्जित दिखाई दिया। चारों ओर उल्लास और उमंग का वातावरण व्याप्त था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने होली के सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। एक-दूसरे को रंग लगाया एवं होली की शुभकामनायें दीं। संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा, रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


